FAQ - Gumti Wale Mata Ji Ka Mandir

FAQ - Gumti Wale Mata Ji Ka Mandir

FAQ

यज्ञ में रूकने व रहने के लिए निशुल्क व्यवस्था की गई है। जिसके लिए आपको एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरना होगा व हमारी टीम की तरफ से कन्फर्म होने के पश्चात ही रजिस्ट्रेशन कन्फर्म माना जाएगा।

मातारानी की असीम अनुकंपा एवं आशीर्वाद से यज्ञ में जलपान व भोजन इत्यादि पूर्ण व्यवस्था रहेगी। लंगर का समय दोपहर 12 बजे से 2 बजे एवं सांय 6:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक रहेगा।

यज्ञ के दौरान यहाँ रूकने रहने का कोई शुल्क नहीं होगा यह व्यवस्था पूर्णतः निशुल्क रहेगी।

यज्ञ के दौरान शौच और स्नान की पूरी व्यवस्था की गई है।

हाँ जी, मातारानी की कृपा से प्रतिदिन महाआरती हुआ करेगी एवं महाआरती का समय सांय 5 से 6 बजे तक रहेगा।

हाँ जी, बिल्कुल सभी भक्तजन मातारानी की महाआरती में सम्मिलित हो सकते हैं।

हाँ जी, सभी भक्तजन आमजन मानस हेतु बने कुण्ड में आहूति दे सकते हैं।

शोभायात्रा मंगलवार 7 फरवरी प्रात: 11 बजे प्रारम्भ होगी। मातारानी के सभी भक्त शोभायात्रा में शामिल हो सकते हैं।

मंडप प्रवेश में केवल ब्राह्मण ही शामिल हो सकते हैं।

आठ अलग-अलग दिनों में लगभग 25-26 कलाकार माता रानी के चरणों में अपनी प्रस्तुति देने आ रहे हैं। जिनमें से प्रमुख लखबीर सिंह लख्खा, कुमार विश्वास, मनोज मुंतशिर, सोनू निगम, अरुण गोविल, आशुतोष राणा इत्यादि हैं।

शोभायात्रा लाडवा चौक शाहबाद से प्रारम्भ होकर मेन बाजार से होकर अरूप नगर में समाप्त होगी।

कलश यात्रा गुरुवार 9 फरवरी प्रातः 11 बजे से श्री गुमटी वाले माता जी के मन्दिर से प्रारम्भ होगी।

हाँ जी, सभी भक्तजन श्रद्धानुसार दान कर सकते हैं। 

श्री लक्षचंडी महायज्ञ कुरुक्षेत्र की पावन भूमि श्री गुमटी वाले माता जी के मंदिर, गाँव गुमटी तहसील शाहबाद में हो रहा है। 

अगर कोई भी भक्त यज्ञ में सेवा करना चाहता है तो उसके लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरना होगा जिसका लिंक हमारी वेबसाईट पर अपडेट है।

हाँ जी, यज्ञ के दौरान यहाँ रुकने के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है और आपका रजिस्ट्रेशन कन्फर्म होने के पश्चात ही आप वहाँ रह सकते हैं। रजिस्ट्रेशन फॉर्म हमारी वेबसाईट पर अपडेट है।

हाँ जी, माता रानी के सभी भक्त पूर्णाहुति दे सकते हैं।

शोभायात्रा लगभग 8 घंटे की रहेगी एवं शोभायात्रा लाडवा चौक शाहबाद से प्रारम्भ होकर मेन बाजार से होकर अरूप नगर में समाप्त होगी।

यज्ञ का समय प्रतिदिन प्रात: 8 बजे से 1:30 बजे तक एवं दोपहर 3:30 बजे से सांय 5 बजे तक रहेगा। 

हाँ जी, सभी भक्तजन यज्ञ में दान कर सकते हैं जिसका आधिकारिक क्यू आर कोड हमारी वेबसाईट के होम पेज पर अपडेट है। वहाँ से आप दान कर पुण्य के भागी बन सकते हैं।

हाँ जी यज्ञ परिसर में मेला भी लगेगा और उसमें धार्मिक पुस्तकों सहित अन्य वस्तुएं रहेंगी। 

यज्ञ में प्रतिदिन आने वाले श्रद्धालुओं के लिए कोई आईडी कार्ड नहीं रहेगा, परंतु यज्ञ क्षेत्र रुकने व रहने वाले श्रद्धालुओं के लिए आईडी कार्ड अनिवार्य है।

नहीं, सुरक्षा कारणों से कोई भी भक्त किसी भी वीआईपी से नहीं मिल सकता है। 

कुरुक्षेत्र हरियाणा की पावन भूमि श्री गुमटी वाले माता जी के मंदिर, गाँव गुमटी तहसील शाहबाद में आयोजित श्री लक्षचंडी महायज्ञ में 2100 संध्यावंदन निष्ठ ब्राह्मणों एवं मनीषियों के रजिस्ट्रेशन पूर्ण हो गए हैं। माँ भगवती के आशीर्वाद एवं आप सभी के सहयोग से ही इस भव्य श्री लक्षचण्डी महायज्ञ का सफल आयोजन संभव है, अत: आप सादर आमंत्रित हैं, पूर्णाहुति में पधारकर पुण्य के भागी बनें।